नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर राजधानी दिल्ली में सेना, न्याय, पुलिस, समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओँ को सम्मानित किया गया। कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित वर्ल्ड ह्यूमन राइइटस अवार्डस 2022 के आयोजक योगराज शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि के रुप में बेल्जियम से आए विजय मलिक जो डब्लूएचआरओ के यूरोप महासचिव है, ने आमंत्रित प्रतिभाओं को सम्मान व शुभकामनाएं दीं। यहां आयोजित कार्यक्रम में आंध्र्र प्रदेश के डीजी श्री संतोष मेहरा, पदमश्री व नेशनल ह्यूमन राइटस कमीशन के सदस्य जितेंद्र सिंह शंटी, सर छोटू राम यूनिवर्सिटी के वीसी राजेंद्र अनायत, पूर्व डीसीपी, एल एन राव, आईएएस अनिल सिंहा, रोहिणी कोर्ट के रिटायर्ड जिला न्यायाधीश एस के गुप्ता, साकेत कोर्ट के रिटायर्ड जिला न्यायाधीश राज कुमार चौहान, महाराजा अग्रसेन अस्पताल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा, विरेंद्र गर्ग, विख्यात महिला उद्यमी नताशा सिक्का, इसक़ॉन मंदिर के प्रमुख केशव मुरारी, संत विकास दास महाराज, ज्योतिष जगत से ड़ा. तारा मल्होत्रा, अलका शर्मा, किरन चावला बावेजा, समाजसेवी अभिमन्यू मान व धर्मबीर बोबी मान, पत्रकार नरेंद्र भारद्वाज, आशा शर्मा, नितेश नारंग, हिमांशू मुदगल, विख्यात समाजसेवी विजय कुमार टाइटलर व अक्षय कुमार समेत कई नामी हस्तियों को ये सम्मान दिया गया । इसके अलावा बिगबोस 10 की प्रियंका जग्जा, एक्ट्रेस मॉडल अनुकृति मोना, भाजपा के दिल्ली प्रवक्ता शुभेंदू शेखर व सोशल मीडिया हेड रोहित उपाध्याय, मुंबई से आए पत्रकार व समाजसेवी जीतू सोमपुरा, सोनीपत हरियाणा से गौरव शर्मा, तिहाड जेल से डिप्टी सुपरीडेंट अजय भाटिया, अभिनेता प्रीत भट्टी, समाजसेवी डा. नरेश मुदगल, निर्माता निर्दशक किरण कौर कामरा, समाजसेवी योगी माथुर, सोनीपत हरियाणा के गौरव शर्मा, निर्मा निर्देशक अलका शर्मा, डां. विनोद कत्याल, मुंबई से दिनेश गुप्ता को भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस अवार्डस 2022 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर बोबी मान व सुश्री अलका शर्मा रहीं। कार्य विशेष से बाहर गए संस्था के उपाध्यक्ष सोमेश चौधनी ने वीडियो कांफ्रेंस से शुभकामनाएं दी। #WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION #WHRO #YOGRAAJSHARMA #WHROAWARDS2022 #7011490810
COMMENTS